छत्तीसगढ़

मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

डोंगरगढ़। मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के कर्मचारी परमानंद प्रसाद उर्फ़ चंदू ने शुक्रवार को ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। यह घटना स्थानीय अंडरब्रीज के ऊपर स्थित रेल ट्रैक पर हुई।

जानकारी के मुताबिक, परमानंद पिछले कई दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। वहीं शुक्रवार को अचानक उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि, फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  तेलंगाना में बंधक बनाए गए छत्तीसगढ़ के 150 मजदूर, एक की मौत, पीड़ित परिवारों ने वित्त मंत्री से लगाई मदद की गुहार

Related Articles

Leave a Reply