छत्तीसगढ़

ताम्रधवज साहू के काफिले की गाड़ी पर हमला: गाड़ी पर नाबालिग ने दिखाया गुस्सा, गृहमंत्री ने किया ये काम….

दुर्ग: गृहमंत्री ताम्रधवज साहू के काफिले की गाड़ी पर एक 15- 16 साल के लड़के ने हमला कर दिया. जिससे गाड़ी का कांच टूट गया. कांच को उसने हाथ के कड़े से प्रहार कर तोड़ा था. बताया जा रहा है कि नाबालिग काफी गुस्से में था. इस वजह से उसने ये काम किया.लड़के ने ऐसा क्यों किया: घटना मंगलवार शाम की है. शहर में गृहमंत्री के केक काटने का कार्यक्रम था.

रिसाली नगर निगम में केक काटने के कार्यक्रम के बाद ताम्रध्वज साहू मंदिर में पूजा करने पैदल चले गए. इसी दौरान मंत्री के समर्थकों ने पटाखे फोड़ना शुरू कर दिया. पटाखे फोड़ने के दौरान एक पत्थर छिटककर वहां से जा रहे एक आदमी के सिर पर लग गया. उस आदमी के साथ उसका 15-16 साल का बेटा भी था. पिता को चोट लगने के बाद उसने कार्यकर्ताओं से पटाखे फोड़ने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने और अपनी धुन में मस्त होकर आतिशबाजी और पटाखे फोड़ने लगे. ये देखकर लड़के को गुस्सा आ गया और उसने आवेश में आकर मंत्री के काफिले की गाड़ी पर मुक्का मार दिया.

See also  छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर: आरक्षण प्रक्रिया पर लगी रोक, पंचायत विभाग ने जारी किया आदेश 

नाबालिग ने हाथ में कड़ा पहना हुआ था. जिससे गाड़ी का कांच टूट गया. इस घटना के बाद वहां हंगामा मच गया. मंत्री के दौरे को लेकर पुलिस पहले से मौजूद थी. लिहाजा तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को पकड़ लिया. गाड़ी की कांच पर हमला करने के बाद नाबालिग भागने लगा. उसे पकड़ा गया. उसके पिता को थाने में बुलाकर समझाइश दी गई है. शलभ सिन्हा, एसपी

गृहमंत्री ने क्या किया: मामले की जानकारी गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को दी गई. मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पूरे मामले को समझा. उन्होंने नाबालिग और उसके पिता से बात की. नाबालिग को समझाया. साथ ही कार्यकर्ताओं को आतिशबाजी और पटाखे फोड़ने के दौरान सावधानी बरतने को कहा. गृहमंत्री ने पुलिस को नाबालिग के खिलाफ किसी भी तरह का एक्शन नहीं लेने को कहा हैं. नाबालिग को समझाइश देकर छोड़ देने का निर्देश पुलिस को दिया.

See also  जांजगीर-चांपा में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 दिन में 24 वाहन चालक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply