छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर-रांची समेत 8 नए नेशनल हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर प्रोजेक्ट मंजूर, खर्च होंगे 50 हजार करोड़ रुपए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला हुआ। 50,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 936 किलोमीटर लंबी 8 नेशनल हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।

रेल, आईटी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। वैष्णव ने कहा कि 6- लेन आगरा-ग्वालियर नेशनल हाई स्पीड कॉरिडोर के बनने से आगरा और ग्वालियर के बीच यात्रा का समय 50% कम होगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नई सड़क दोनों राज्यों को विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस फैसले पर आभार जताया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि 50,655 करोड़ रुपये के निवेश से 936 किलोमीटर तक फैली आठ राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए हृदय से धन्यवाद।

See also  चिरमिरी में प्रियंका गांधी की मोदी को ललकार, कहा- बीजेपी नहीं करती जनता की समस्याओं की बात, मोदीजी ने देश की संपत्ति खरबपतियों को बांटी

वास्तव में झारखंड के पत्थलगांव से घुमका तक फोर-लेन सड़क के निर्माण से राजधानी रायपुर से रांची तक का सफर आसान हो जाएगा और समय की बचत होगी। साथ ही, यह सड़क दोनों राज्यों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। मैं जशपुर जिले के निवासियों को इस फोर-लेन सड़क की मंजूरी के लिए विशेष रूप से बधाई देता हूं।

यह हैं प्रोजेक्ट

चार लेन पत्थलगांव (रायपुर) और गुमला (रांची) नेशनल हाई स्पीड कॉरिडोर

चार लेन अयोध्या रिंग रोड

छह लेन कानपुर रिंग रोड

छह लेन आगरा-ग्वालियर नेशनल हाई स्पीड कॉरिडोर

चार लेन खरगपुर-मोरेग्राम नेशनल हाई स्पीड कॉरिडोर

छह लेन थराड-दीसा-मेहसाना-अहमदाबाद नेशनल हाई स्पीड कॉरिडोर

चार लेन उत्तर गुवाहाटी बाईपास और मौजूदा गुवाहाटी बाईपास का चौड़ीकरण

आठ लेन पुणे के नजदीक एलिवेटेड नासिक फाटा-खेड कॉरिडोर

See also  परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या, माता-पिता और बेटे की मौत, बेटी गंभीर हालत में रेफर

Related Articles

Leave a Reply