देश

मार हो जाएगी मार, यह हिंदुओं की भलमनसाहत…वक्फ बिल पर राज्यसभा में ओवैसी पर गरजे राधामोहन अग्रवाल

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने लोकसभा में पास होने के बाद गुरुवार को राज्यसभा में पेश किए गए वक्फ संशोधन बिल पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने वक्फ बिल को देश के हित में महत्वपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि हमने जब वक्फ के मामले में कुरान का जिक्र किया तो एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हमें मौलाना कहा। उन्होंने कहा कि हां, मैंने कुरान पढ़ी है। अगर मैं कुरान की बातों को लोगों के बीच रखने लगूं तो मार हो जाएगी मार। यह तो हिंदुओं की भलमनसाहत है कि वह शांत है। उन्होंने वक्फ को सरकारी जमीन हड़पने का माध्यम करार दिया। इस संशोधन को देश और समाज के हित में बताया।

डॉ. अग्रवाल ने क्या कहा?
डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने राज्यसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार समाज के सभी वर्ग की तरक्की की राह में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आप चाहे जितना भी पीएम मोदी का विरोध कर लें, वह मजबूती के साथ एक काम करते रहेंगे। वह है गरीब, मुसलमान, दलित, पिछड़े, महिला और अनाथ बच्चों के विकास का काम। वह हमेशा उनके साथ खड़े रहने वाले हैं। उन्होंने किसी भी संपत्ति को वक्फ किए जाने पर भी बड़ी बात कही। भाजपा सांसद ने कहा कि मोहम्मद साहब ने कहा था कि आपके पास अपनी कोई संपत्ति हो तो दूसरों के भले के लिए दान करो।

See also  मेकाहारा में तीन साल की बच्ची को मिली नई जिंदगी, डेढ़ किलो के ट्यूमर का हुआ रिस्की ऑपरेशन

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पवित्र ग्रंथ कुरान में भी लिखा था यदि किसी व्यक्ति के पास अपनी संपत्ति है, वह संपत्ति का एक हिस्सा वह दान कर सकता है। उसके आय के साधन कैसे होंगे? लिख सकता है। आय से होने वाली आमदनी किस वर्ग के उपयोग में आएगी, उसके भी निर्देश दे सकता है। लेकिन, वक्फ बोर्ड क्या कर रहा है। किसी फिल्मी गुंडे की तरह जिस संपत्ति पर हाथ रख दी, वह संपत्ति वक्फ की हो गई। जैसे फिल्मों में गुंडे हुआ करते थे, जिस औरत पर हाथ रख दी, वह औरत उनकी हो गई। इसी प्रकार की तरह काम इन लोगों ने किया है।

सांसद ने किया सवाल
भाजपा सांसद ने सवाल किया कि जिस जमीन पर हाथ रखो, वह जमीन वक्फ की कैसे हो सकती है? इसके कागजात तो उन्हें दिखाने होंगे। किसने वक्फ की? कैसे वक्फ की? किस मकसद से वक्फ की? कहीं कोई जिक्र नहीं। उन्होंने कहा कि कुरान में या किसी हदीस में यह लिखा है कि अगर हमने कोई संपत्ति दान नहीं की तो कोई गड़बड़ होगी। मेरे मन में ऐसा सवाल आया। हमने जब यह सवाल किया तो असदुद्दीन ओवैसी ने मेरा नाम रख दिया मौलाना डॉक्टर राधा मोहन अग्रवाल। मैंने उनसे पूछा कि इस बात पर बहस तो बहुत होती है। कहीं कुछ लिखित नहीं है। मैंने उनसे कहा कि जब हजरत मोहम्मद साहब कहते हैं कि एक भी पैसा अगर किसी को दो तो उसको लिखो। कल तुम्हारे देने को कोई चुनौती न दे। एक भी पैसा दो तो लिखित दो।

See also  छत्तीसगढ़ के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, मलबे के नीचे दबी कई लाशें, रेस्क्यू जारी, मुआवजे का ऐलान

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वक्फ बोर्ड कहता है कि उसके पास सारी संपत्ति है जिसका कोई लिखित रिकॉर्ड नहीं है। इसके बाद भी वक्फ है। मेरी एक भी सवाल का जवाब दिया गया। मैं उस कमेटी में था। उसकी बातों को बोलना नहीं चाहता, लेकिन इन्होंने कमिटी का उल्लेख कर दिया। इसलिए, मैंने एक्सपोज कर रहा हूं। मेरे एक भी प्रश्न का जवाब यह लोग नहीं दे पाए। खाली मुझे कहने लगे कि कुरान पढ़ते हैं। मौलाना हैं। सांसद ने कहा कि अरे मैं कुरान पढ़ता हूं। तुम तो मुसलमान हो। बचपन से पढ़ते हो ना।

राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि मैं तो पढ़ा हूं, बताओ कुरान में क्या लिखा है? मार हो जाएगी मार। यह हिंदुओं की भलमनसाहत है जो कुरान पढ़ के तुम्हें बताता नहीं है। दूसरी चीज, सरकार जब इनकी थी तो इन्होंने वक्फ को अभयदान दे दिया। नारा दिया गया, जो जमीन सरकारी है, वह जमीन हमारी है। सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने का ऐतिहासिक कारनामा इन्होंने किया है। उत्तर प्रदेश में 74 फीसदी वक्फ संपत्तियां सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनी है। तेलंगाना में 50 फीसदी संपत्तियां सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनी है। कांग्रेस सरकार ने इन्हें पूरा अभयदान दिया था।

See also  9 घंटे उड़ी फ्लाइट लैंड करते ही होश उड़े यात्रियों के…

Related Articles

Leave a Reply