छत्तीसगढ़

क्रिकेट मैच में जीत की खुशी मातम में बदली: पार्टी मनाकर लौट रहे खिलाड़ियों की कार तालाब में गिरी, तीन की मौत

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर से लगे कालीपुर इलाके में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर कालीपुर के तालाब में पलट गई। आपको बता दें, कार में कुल सात युवक सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कालीपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित थी। मैच जीतने के बाद सभी युवक जश्न मनाने जंगल की ओर गए, जहां उन्होंने शराब का सेवन किया। इसके बाद रात करीब 9 बजे वे मनीष को घर छोड़ने शहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तालाब के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और सीधे पानी में जा गिरी।

See also  असम में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी हिरासत में, साइबर आरोपियों से रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप

हादसे में भावेश नागे और शेखर नागे कार से बाहर नहीं निकल पाए और पानी में दम घुटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मनीष नेवर किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। उसे तुरंत महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। कार चला रहा युवक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गया, जबकि अन्य युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। तीनों मृतक युवक 25 से 30 वर्ष की उम्र के बताए जा रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में कांपी धरती : गरियाबंद से कालाहांडी तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

मामले की जांच कर रही पुलिस
गौरतलब है कि, तीनों शासकीय कर्मचारी थे। दो युवक अनुकम्पा नियुक्ति, जबकि एक नियमित कर्मचारी था। तीनों ही अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मृतकों में दो कालीपुर और एक जगदलपुर का रहने वाला था। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  रायपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, पूरा गोदाम चपेट में; दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, काबू पाने की कोशिश जारी

Related Articles

Leave a Reply