छत्तीसगढ़सक्ती

महानदी उफान पर, रील के चक्कर में जान जोखिम में, प्रशासन गायब!`

ये तस्वीरें चंद्रपुर की महानदी की हैं. नदी उफान पर है, खतरे का सायरन बज रहा है. फिर भी कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खतरों से खेल रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग पुल से उफनती नदी में छलांग लगाकर हादसों को दावत दे रहे हैं.
लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस सबके बीच स्थानीय प्रशासन पूरी तरह फैल नजर आ रही है.

बारिश के कारण महानदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. पानी का बहाव तेज है और रंग भी मैला है. प्रशासन ने नदी किनारे जाने पर रोक लगाई है. लेकिन इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुल पर खड़े होकर लोग एक-एक कर उफनती नदी में कूद रहे हैं. नीचे गहरे पानी में तेज लहरें और भंवर है. एक गलती और जान जा सकती है. सोशल मीडिया पर रील और व्यूज के चक्कर में लोग अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं. ये सिर्फ लापरवाही नहीं है.

See also  ITI के छात्रों से मजदूारी : छात्र के हाथों की उंगली कटने पर सख्त एक्शन, प्राचार्य को किया गया निलंबित

सवाल ये है कि पुल पर बैरिकेडिंग कहां है? पुलिस और प्रशासन की निगरानी कहां है?
जब प्रशासन को पता है कि नदी उफान पर है, तो फिर ऐसे संवेदनशील जगहों पर तैनाती क्यों नहीं की गई?

Related Articles

Leave a Reply