छत्तीसगढ़

बिहार की तरह छत्तीसगढ़ में होगा SIR : चुनाव आयोग के ऐलान के साथ ही प्रदेश में तैयारियां शुरू

रायपुर. भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर में मतदाता सूची पुनरीक्षण यानी एसआईआर का ऐलान कर दिया है। सोमवार शाम को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इसकी घोषणा की। एसआईआर की शुरुआत पहले उन राज्यों से होगी, जहां अगले कुछ समय में चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ में भी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर 28 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रेस कांफ्रेंस लेंगे।

प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार में SIR की तैयारी के आधार पर चयनित राज्यों में SIR की शुरुआत की जाएगी। एक पोलिंग बूथ पर 1000 वोटर होंगे। SIR का दूसरा चरण 28 अक्टूबर से 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेश में शुरू होगा। इसमें अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुड्डचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

See also  न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट, वीडियो वायरल

चुनाव आयोग ने बताया कि इन राज्यों में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR कल यानी 28 अक्टूबर से शुरू होगा और 7 फरवरी को खत्म होगा। 103 दिन के प्रोसेस में वोटर लिस्ट का अपडेशन होगा। नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और वोटर लिस्ट में सामने आने वाली गलतियों को सुधारा जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बताया कि आज रात से ही इन 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट फ्रीज हो जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार 28 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, शास्त्री चौक, पुराना मंत्रालय परिसर, रायपुर के सभाकक्ष में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

See also  अमित शाह के दौरे से पहले नक्सलियों की कायराना करतूत, आत्मसमर्पित माओवादी समेत 2 को उतारा मौत के घाट

Related Articles

Leave a Reply