छत्तीसगढ़बिलासपुर

सामूहिक दुष्कर्म में शामिल शिक्षक निलंबित, महिला को लिफ्ट देने के बहाने बिठाया था कार में

बिलासपुर। महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद शिक्षक अखिलेश सिंह चंदेल को निलंबित किया है। आरोपी शिक्षक ने अपने दो सा​थी प्रमोद सिंह चंदेल और यजवेंद्र सिंह चंदेल के साथ मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया था।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

तीनों ने कार को सुनसान जगह ले जाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला की शिकायत पर बीते 9 अगस्त को तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच के बाद अब शिक्षक अखिलेश सिंह चंदेल को निलंबित किया गया है। शिक्षक अखिलेश सिंह चंदेल मस्तूरी क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला अकोला में प्रधान पाठक था।

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

Related Articles

Leave a Reply