छत्तीसगढ़

राज्यपाल के काफिले की गाड़ी से टक्कर, गंभीर रूप से घायल महिला की मौत

सरगुजा। राज्यपाल रमेन डेका इन दिनों दो दिवसीय सरगुजा प्रवास पर हैं. उनके प्रवास के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. मैनपाट के उल्टापानी में राज्यपाल की सुरक्षा में लगी फॉलो वाहन की ठोकर से 55 वर्षीय महिला सुन्नी मझवार गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में मौत हो गई.

See also  छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूरे, देश में सबसे ज्यादा CG में बने घर

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब राज्यपाल रमेन डेका अपने काफिले के साथ उल्टापानी पिकनिक स्पॉट का अवलोकन करने के बाद वापस रिसॉर्ट लौट रहे थे. काफिले की अंतिम पंक्ति में चल रही सफेद इनोवा कार की चपेट में महिला आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के तुरंत बाद महिला को पहले मैनपाट के कमलेश्वर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया.

See also  GST 2.0 का उल्टा असर: छत्तीसगढ़ को 1500 करोड़ का नुकसान! जानिए क्यों बढ़ा राजस्व दबाव

हालांकि, राज्यपाल रमेन डेका का दौरा स्थगित कर दिया गया है. दौरा रद्द होने की वजह राज्यपाल के स्वास्थ्य कारणों को बताया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply