कोरबा

कोरबा की लड़की के साथ दुष्कर्म कर फरार जांजगीर निवासी युवक को पुलिस ने धरदबोचा

कोरबा
नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी डेढ़ साल बाद धरदबोचा है। घटना के बाद से आरोपी पुलिस से बचने उत्तर प्रदेश, हरियाणा में फरारी काट रहा था। इसके बाद वो पंजाब में जाकर छिपा हुआ था। लेकिन जैसे ही पंजाब से लौटा तो उसे गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र का है।

आपकों बतादें कि 23 नवंबर 2020 को उरगा थाना में किशोरी के पिता ने शिकायत की थी उसकी बेटी के साथ रेप हुआ है। नाबालिग के पिता ने बताया था कि आरोपी सूरज सोनवानी 22 वर्ष जांजगीर निवासी उसके बेटी को 28 जनवरी को बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया था। उन्होंने बताया कि सूरज ने उनकी बेटी से कहा था कि वो उससे शादी करेगा। लेकिन उसने दुष्कर्म किया और बेटी को छोड़कर फरार हो गया था।

See also  सीईओ के इंतजार में घंटों बैठे रहे जनप्रतिनिधि, नाराज जनपद सदस्यों ने जिला पंचायत परिसर में दिया धरना, मंत्री लखनलाल ने हटाने की दी चेतावनी

बेटी जब घर पहुंची तब इस बात का पता चला पाया था। शिकायत होने के बाद से ही पुलिस लगातार सूरज की तलाश कर रही थी। काफी दिनों बाद तक उसका पता ही नहीं चला रहा था। इस बीच पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली की आरोपी पंजाब से लौटकर जांजगीर के अपने गांव जाजंग आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया कि वो वारदात को अंजाम देने के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा फिर पंजाब में फरारी काट रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

See also  सीईओ के इंतजार में घंटों बैठे रहे जनप्रतिनिधि, नाराज जनपद सदस्यों ने जिला पंचायत परिसर में दिया धरना, मंत्री लखनलाल ने हटाने की दी चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply