कोरबाछत्तीसगढ़

एयर स्ट्रिप मामले में बढ़ी बालको और सीएसईबी प्रबंधन की मुश्किलें, कलेक्टर ने जांच समिति का किया गठन…

कोरबा। बालको एयर स्ट्रिप तीन दिन पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्लेन हादसा का शिकार होते होते बच गए थे. मामले में बालको और सीएसईबी को नोटिस जारी करने के बाद कोरबा कलेक्टर ने तीन सदस्यीय टीम तैयार कर जांच रिपोर्ट जल्द देने का निर्देश दिया है.

कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि कोरबा प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों के प्लान में लैंडिंग के समय एयर स्ट्रिप में गुणवत्ता को लेकर शिकायत की गई, जिसके आधार पर नोटिस भी जारी किया गया है. अब तीन सदस्य टीम बनाकर एयर स्ट्रिप की जांच करने को कहा गया है, आगे नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास महतो की माता के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव सवार से आए थे. विमान के लैंडिग के दौरान रुगमरा स्थित बालको एयर स्ट्रिप की खराबी की वजह से दो बार उछला था, जिसके बाद पायलट ने सूझ-बूझ से विमान को सुरक्षित लैंड कराया था.

See also  सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मंत्री : कोरबा में श्रम मंत्री लखनलाल के काफिले की स्कॉर्पियो पलटी, तीन जवान घायल

बताया जा रहा है कि खराबी की वजह से एयर स्ट्रिप प्लेन लैंडिंग लायक नहीं था, लेकिन इसके बाद भी विमान को लैंडिंग की अनुमति दी गई. विमान के हादसे का शिकार होने की बात सामने आने के बाद आनन-फानन में बालको की टीम एयर स्ट्रिप पहुंचकर सुधार कार्य और साफ-सफाई की थी.

Related Articles

Leave a Reply