छत्तीसगढ़रायपुर

साय कैबिनेट का विस्तार 12 जनवरी को : हरियाणा मॉडल होगा लागू, 2 से 3 मंत्री ले सकते हैं शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बने एक साल से ज्यादा हो गया है। ऐसे में साय मंत्रिमंडल का विस्तार 12 जनवरी को हो सकता है। जिसमें 2 से 3 मंत्री शपथ लेंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। हरियाणा फार्मूला छत्तीसगढ़ में भी लागू हो सकता है। मंत्री मंडल के विस्तार पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि,  यह बहुत जल्दी होगा थोड़ा इंतजार करिए। 

See also  LPG की किल्लत के बीच मारपीट, गैस एजेंसी में तैनात बाउंसर ने ग्राहक को पीटा

वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। नितिन नबीन गुरुवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इसके साथ ही वे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

See also  IPS रतन लाल डांगी निलंबित, आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर राज्य सरकार ने की कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply