विदेश

इजरायली सेना को जमीनी हमले में बड़ी कामयाबी, गाजा में 20 हमास आतंकियों को किया ढेर

गाजा में लगातार बढ़ रहे इजरायली सेना के टैंक
हमास को लगातार निशाना बनाते हुए किया जा रहे हमले
हमास के ठिकानों के साथ-साथ लड़ाकों को भी किया गया ढेर

तेल अवीव

इजरायल डिफेंस फोर्स, आईडीएफ ने अपनी जमीनी कार्रवाई में हमास के 20 से ज्यादा लड़ाकों को मार गिराया है। आईडीएफ ने कहा है कि उत्तरी गाजा पट्टी में रविवार रातभर जमीनी सैन्य कार्रवाई चली है। सेना ने कार्रवाई में इन आतंकवादियों को मार गिराया, जो गाजा पट्टी में इमारतों में रुके हुए थे। इन्होंने घात लगाकर इजरायली सैनिकों पर हमला करने की कोशिश भी की । आईडीएफ ने इनको टारगेट करते हुए ऑपरेशन चलाया, जिसमें हमास के करीब 20 बंदूकधारी मारे गए

जमीनी कार्रवाई के साथ-साथ आईडीएफ के हवाई हमले भी जारी हैं। आईडीएफ के अनुसार उनके लड़ाकू जेट ने एक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल लॉन्च पैड और हमास के लड़ाकों के ठिकानों पर हमला किया। गाजा में अल-अजहर विश्वविद्यालय के पास जमीनी सैनिकों ने इस ठिकाने की शिनाख्त की थी। जिसके बाद इसको निशाना बनाया गया और तबाह कर दिया गया। आईडीएफ का कहना है कि पिछले दिनों उसने गाजा पट्टी में हमास के करीब 600 ठिकानों पर हमले किए हैं, जिनमें हथियारों के जखीरे और दूसरे ठिकाने तबाह कर दिए गए।

See also  साइबेरिया के गड्ढों का वैज्ञानिकों ने खोला रहस्य… पाताल के अंदर से आती थी भयानक विस्फोट की आवाज

हमास के दो सीनियर कमांडरों की भी मौत
इजरायली सेना के हमलों में हमास के कई सीनियर कमांडर भी मारे जा चुके हैं। इसमें दो अहम नाम भी शामिल हैं। आईडीएफ ने दावा किया है कि उसने असेम अबू रकाबा और रातेब अबू त्शाइबान को मार दिया है। असेम अबू रकाबा हमास का वह कमाडंर है, जो 7 अक्टूबर को इजरायल पर किए गए हमले में शामिल था। इसने अपनी यूनिट के साथ हमला किया था और 200 से ज्यादा लोगों को मार दिया था।

इजरायल डिफेंस फोर्स ने एक बार फिर दोहराया है कि उसका मकसद हमास के सभी ठिकानों को खत्म कर देना है। आईडीएफ ने कहा कि हमास को जड़ से खत्म करने के लिए उनकी ओर से हवा के साथ साथ जमीन पर भी हमले किए जा रहे हैं। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी लगातार कह रहे हैं कि हमास के खात्मे से पहले यह नहीं रुकेगा। हवाई हमलों के बाद जमीनी अभियान को उन्होंने युद्ध का दूसरा चरण करार दिया है। नेतन्याहू ने कहा है कि यह जंग काफी लंबी चलने वाली है और वह इसके लिए तैयार हैं।

See also  iRAD एप प्रारंभ.......थाना प्रभारी, यातायात एवं विवेचकओं को दिया गया प्रशिक्षण

Related Articles

Leave a Reply