छत्तीसगढ़

कलेक्टर कार्यालय के परिसर स्थित एटीएम को लूटने का प्रयास, कुल्हाड़ी से एटीएम को तोड़ा, भागने से पहले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा

सुकमा। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय के परिसर स्थित एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया. आरोपी कुल्हाड़ी से एटीएम को तोड़कर जैसे ही पैसे निकलने वाला ही था, तब तक मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे धरदबोचा.

कलेक्टर परिसर के भीतर स्थित एटीएम पंजाब नेशनल बैंक का जिला मुख्यालय का एकमात्र एटीएम है. देर रात 2 बजे बॉम्बे स्थित हेड क्वार्टर में सायरन बजा, जिसके बाद आनन-फानन में जिले के बड़े अधिकारियों को फोन आया, और फिर पुलिस हरकत में आई.

पुलिस गाड़ी को देख आरोपी देवेंद्र यादव ने भागने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, और वह धरा गया. मामले में सुबह बैंक के कर्मचारी ने थाने पहुंचे एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद आगे की कारवाई की जा रही है. आरोपी कूकानार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूर्यपाल गांव का निवासी है.

See also  किसानों के लिए खुशखबरी: DAP की जगह सरकार ने की NPK और SSP की व्यवस्था, सीएम बोले- परेशान होने की जरूरत नहीं

Related Articles

Leave a Reply