छत्तीसगढ़

नदीं में शव मिलने से सनसनी : सुबह नहाने गए लोगों ने दी पुलिस को जानकारी, शव की नहीं हो पाई शिनाख्त

मुंगेली

मुंगेली के लोरमी नगर के मनियारी नदी में आज सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सुबह- सुबह लोग चेक डेम में नहाने गए हुए थे तभी वहां झाड़ियों मे एक व्यक्ति का शव देख वहां नहाने गए लोग भाग खडे हुए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। शव पुराना और सड़ने की वजह से पहचान करने में दिक्कत आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

See also  इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Related Articles

Leave a Reply