छत्तीसगढ़रायपुर

सेन्ट्रल जेल के बाहर चली गोली, एक युवक गंभीर, मौके पर पहुंची पुलिस

रायपुर. सेंट्रल जेल के बाहर अज्ञात युवकों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या की कोशिश की है। वहीं घायल य़ुवक को मेकहारा अस्पताल में भर्ती करया गया। जहां उसका इलाज जारी है.

बताया जा रहा है कि रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर साहिल खान नाम के युवक पर पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात युवकों ने गोली चला दी गई। आरोपियों ने घटना को अंजाम देते हुए दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद साहिल खान को तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । वहीं इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है.

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

मिली जानकारी के मुताबिक करीबन एक साल पहले से मौदहपारा के युवकों के साथ साहिल का विवाद चल रहा था. जिसके चलते गोलीकांड की घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. क्राईम ब्रांच और गंज पुलिस तलाश ने जुटी हुई है.

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply