छत्तीसगढ़

दो ट्रकों में भिंड़त से लगी आग : फंसे ड्राइवर को निकाला गया बाहर, आग पर पाया गया काबू

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के एनएच 30 पर सिंगनपुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. हाईवे पर 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई. दोनों ट्रकों की भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि दोनों ट्रकों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. सूचना मिलने पर केशकाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में बुरी तरह घायल स्थिति में फंसे ड्राईवर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल भेजा गया. वहीं दूसरा ट्रक ड्राईवर सुरक्षित बताय जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर ईमली भरकर केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगनपुर स्थित मेमन फ्यूल्स के पास जा रहा था. इस दौरान दूसरी ट्रक भी तेज रफ्तार से आकर ट्रक में जा भिड़ी. इस घटना में एक एक ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हालत में ट्रक के अंदर करीब डेढ़ घंटे तक फंसा रहा. ड्राइवर के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए. घायल ड्राईवर को तत्काल केशकाल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कांकेर अस्पताल रिफर कर दिया है. वहीं, दूसरे ट्रक का चालक सुरक्षित बताया गया है. फिलहाल पुलिस, फायर ब्रिगेड और क्रेन की मदद से ट्रकों को हटाकर मामले की जांच में जुट गई है.

See also  जांजगीर चाम्पा : झपटमारी गिरोह के 05 सदस्य गिरफ्तार, आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल

Related Articles

Leave a Reply