देश

यहां पुरुष टीचर हुआ प्रेग्नेंट! मैटरनिटी लीव भी मिली, जानें पूरा मामला

वैशाली

क्या आपने किसी मर्द को प्रेग्नेंट होते देखा या सुना है? चौंक गए ना? बिहार शिक्षा विभाग ने एक मेल टीचर को ‘प्रेग्नेंट’ बना दिया. असल में टीचर प्रेग्नेंट नहीं था. बल्कि, शिक्षा विभाग की लापरवाही से उसे मैटरनिटी लीव पर भेज दिया गया. मामला सामने आने के बाद बिहार शिक्षा विभाग और टीचरों का मजाक उड़ रहा है. हालांकि, अधिकारी अपनी गलती को मान लिया है.

यह अजब-गजब मामला वैशाली जिले के हाजीपुर का है. यहां महुआ प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय हसनपुर ओसती में बीपीएससी के एक टीचर तैनात हैं, जिनका नाम जितेंद्र कुमार सिंह है. उनको शिक्षा विभाग की तरफ से गर्भवती बनाकर छुट्टी दे दी गई. बकायादा शिक्षा विभाग के पोर्टल ई-शिक्षा कोष पर यह मैटरनिटी लीव दी गई. इस लीव को उन्होंने ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपलोड किया.

See also  युवक को 8 दिन बंधक बनाया, रोज उल्टा लटका कर पीटा… झालावाड़ से लड़की को लेकर भाग गया था

शिक्षा विभाग की नजरों और ऑफिशल वेबसाइट के अनुसार, शिक्षक जितेंद्र प्रेग्नेंट हैं और छुट्टी पर हैं. शिक्षा विभाग द्वारा जिस तरह से एक सरकारी पुरुष शिक्षक को महिलाओं वाली मिलने वाली छुट्टी दे दी गई है, उससे बाकी टीचरों में आक्रोश है.

सरकारी स्कूल के एक पुरुष शिक्षक को मैटरनिटी लीव देने के मामले में प्रखंड शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया- यह गड़बड़ी टेक्निकल कारणों से हुई है. मेल शिक्षक को इस तरीके से छुट्टी नहीं दी जाती. उन्होंने कहा कि इसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा.

अर्चना कुमारी ने कहा- हसनपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक जीतेन्द्र कुमार को 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक मेटरनिटी लीव पर छुट्टी दी गई थी. घटना के बारे में जब महकमे को खबर मिली, तो उन्होंने मामले की जांच शुरू की. शिक्षा अधिकारी ने इस गड़बड़ी के लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि विभाग इस गलती को तुरंत ठीक कर देगा. हालांकि, इस घटना ने शिक्षा महकमे की किरकिरी करवा दी है और अब विभाग डैमेज कंट्रोल में जुटा हुआ है.

See also  जगन्नाथ मंदिर की दीवारों पर आई दरार, सेवादारों ने जताई चिंता, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की तरफ से मरम्मत के लिए मांगी गई मदद

इंटरनेट पर यूजर ले रहे मजे

उधर, सोशल मीडिया पर भी यह खबर खूब वायरल हुई है. इंटरनेट पर यूजर्स बिहार शिक्षा विभाग का इस गलती को लेकर खूब मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अजब गजब बिहार. दूसरे ने लिखा- ऐसा भी होता है क्या? अन्य यूजर ने लिखा- बच्चा पैदा करने वाला पहला मर्द. इसी तरह कई अन्य यूजर्स ने भी इस पोस्ट के खूब मजे लिए.

Related Articles

Leave a Reply