छत्तीसगढ़

खेत में मिर्ची तोड़ने गए मामा-भांजी पर 2 भालुओं ने किया हमला, भांजी ने भागकर बचाई अपनी जान, अधेड़ का आंख और चेहरे के मांस नोच ले गए

गदलपुर

नारायणपुर जिले में खेत में मिर्ची तोड़ने गए मामा-भांजी 2 भालुओं ने अचानक हमला कर दिया। भालुओं के हमले से भांजी तो किसी तरह से अपनी जान बचा कर वापस गांव पहुंच गई, लेकिन 45 साल के अधेड़ को भालुओं ने बुरी तरह जख्मी कर दिया है। भालुओं ने ग्रामीण के आंख और चेहरे के मांस नोच लिए हैं। । कुछ देर बाद भांजी ग्रामीणों को लेकर पहुंची, जिन्होंने भालुओं को जंगल की तरफ खदेड़ा और अधेड़ को अस्पताल पहुंचाया है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र का है। यहां परलनार गांव के रहने वाले पिड़के हलामी (45) अपनी भांजी बालों उसेंडी के साथ मंगलवार सुबह खेत जा रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में 2 भालू मौजूद थे। जब ग्रामीण खेत की तरफ पहुंचे उतने में ही भालुओं ने दोनों पर हमला कर दिया। हालांकि भालू युवती बालों को तो नुकसान नहीं पहुंचा पाए, लेकिन पिड़के को बुरी तरह नोचकर अधमरा कर दिया है। मौके पर पहुंचे गांव के ग्रामीणों ने कावड़ के माध्यम से पिड़के को गुदाड़ी गांव तक लेकर आए। जिसके बाद एंबुलेंस के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर संजीवनी 108 के चालक रवि कश्यप व EMT कमला पोयाम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण का प्राथमिक उपचार कर ओरछा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां घायल की गंभीर स्थित देखते हुए बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। डॉक्टरों की माने तो पिड़के की स्थित बेहद नाजुक बनी हुई है।

See also  शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा : आकाश झूला टूटने से 6 लोग गिरे, 2 युवतियों की हालत नाजुक, महिला समेत 3 अन्य घायल

Related Articles

Leave a Reply