छत्तीसगढ़

सक्ती जिले में 18 वर्षीय युवती से रेप के बाद हत्या, मचा हड़कंप…

सक्ती कोतवाली थाना के ग्राम पंचायत जाजंग से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा एक युवती के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। इस जघन्य वारदात के बाद गांव में सनसनी मच गई है। सक्ती पुलिस मौके पर पँहुच कर जांच में जुट गई है। वारदात शनिवार -रविवार रात की बताई जा रही है। 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक वारदात ग्राम पंचायत जाजंग के दर्रापारा , सिदार मोहल्ले की है और युवती की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। फिलहाल घटना स्थल को सील कर दिया गया है। मौके पर FSL टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। और सक्ती SP अंकिता शर्मा भी मौके के लिए रवाना हो गई है। गणतंत्र दिवस के दिन हुई इस घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया है।

See also  'यह इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटना' सीएम भूपेश बघेल ने दिया मदद का भरोसा

Related Articles

Leave a Reply