छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा : मालगाड़ी की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, रेल्वे ट्रैक पार करते समय चल पड़ी ट्रेन, पैर कटा

जांजगीर चांपा जिले के नैला रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शनिवार रात हुए हादसे में उनका दायां पैर कट गया और चेहरे पर हल्की चोटें आईं है।

जानकारी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी मालगाड़ी के बीच से महिला दूसरे प्लेटफॉर्म की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी चल पड़ी और महिला का दायां पैर ट्रेन के पहिए के नीचे आ गया।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

घटना की जांच करेगा रेल्वे विभाग

हादसे के बाद महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल महिला सारखो की रहने वाली है और नैला रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती है। रेलवे अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

Related Articles

Leave a Reply