छत्तीसगढ़

होली पर प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बालोद. जिले में युवक और युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है. दोनों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों प्रेमी बताए जा रहें हैं. घटना को लेकर हड़कंप मच गया है. पूरा मामला संजारी चौकी क्षेत्र के भीमपुरी गांव का है.

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

जानकारी के मुताबिक, घटना होली के दिन की बताई जा रही है. युवक लोमेश साहू और नाबालिग युवती एक दूसरे से प्यार करते थे. आत्महत्या से पहले दोनों ने एक साथ रंग गुलाल भी खेला. नाबालिग देवरी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. घटना के बाद पुलिस दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है.

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply