छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में निकल रहे सांप, MCH में 3 दिनों से गर्भवती महिलाओं का डिलीवरी बंद; डर में नर्सेस

रायगढ़ : अस्पताल में मरीज के साथ स्टाफ भी सांप से परेशान हैं। मातृ शिशु अस्पताल (MCH) के ऑपरेशन थिएटर में कई बार सांप निकल चुके हैं। इसके चलते एमसीएच में गर्भवती महिलाओं का प्रसव तक बंद कर दिया गया है।

गर्भवती महिलाओं को अब मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है। दरअसल, मेडिकल कॉलेज के आगे MCH है जो पहाड़ और जंगल के किनारे बना है। ऐसे में यहां आए दिन सांप निकल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सपोले (सांप के बच्चे) भी देखे जा रहे थे।

डर में कर रही ड्यूटी

लगातार सांप को निकलते देख यहां काम करने वाली नर्सेस अब डर में अपनी ड्यूटी कर रही हैं। हर पल आजू-बाजू इन्हें देखना पड़ता है कि कहीं कोई सांप तो नहीं निकल आया। OT रूम और उसके आसपास सांप के बच्चे निकल रहे हैं, नर्सों में उनका खौफ देखा जा रहा है।

See also  फर्जीवाड़ा का खुलासा: जाली दस्तावेज बनाकर CISF में हुआ भर्ती, राजस्थान से पकड़ाया आरोपी

वॉश बेसिन, पाइप लाइन को बंद किया गया

आए दिन सांप निकलने से परेशान यहां के कर्मचारियों ने सांप के स्थायी ठिकानों को भी खोजने की कोशिश की। अस्पताल के आसपास ऐसा कुछ नहीं मिला। इस वजह से यहां जितने वॉश बेसिन, पाइप लाइन वाले बाकी जो भी छेद हैं उन्हें ढंक दिया गया है। साथ ही खिड़कियों को भी बंद रखा जा रहा है।

ओटी थिएटर में CMHO पहुंचे

सांप निकलने से डिलवरी बंद हो जाने की जानकारी स्टाफ नर्सों ने अपने अधिकारियों को दी। इसके बाद जिला एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जगत अपनी टीम के साथ एमसीएच पहुंचे। यहां के ऑपरेशन थिएटर को देखने के साथ ही आसपास का मुआयना भी किया। फिलहाल उन्होंने खिड़कियों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

See also  धमतरी पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर गिरोह, दो नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, 15 बाइक जब्त

Related Articles

Leave a Reply