जांजगीर चांपा

जांजगीर: दुष्कर्म के आरोप में सेना का जवान गिरफ्तार, युवती ने बनाया शादी का दबाव, तो वादे से मुकरा

जांजगीर-चांपा

जिले के पामगढ़ छेत्र में दुष्कर्म के आरोप में सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में अप्रैल 2021 में हुई थी। बाद में दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे और फोन पर बातचीत भी होने लगी। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। युवती जब भी शादी की बात करती थी, युवक उसे टाल देता था। पामगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने आरोपी रिंकू बरेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई,

See also  जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर:- सड़क पर नाच रहे बारातियों पर चढ़ा कैप्सूल वाहन,4 महिलाएं हुई घायल…

पीड़िता के मुताबिक, ग्राम कुरदा (चांपा थाना क्षेत्र) के रहने वाले युवक रिंकू बरेठ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे ने बताया कि आरोपी ने कई बार युवती का यौन शोषण किया और जब उसने शादी करने की बात कही, तो युवक इससे मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर पामगढ़ थाने में सेना के सिपाही रिंकू बरेठ के खिलाफ IPC की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद गिरफ्तारी के डर से आरोपी रिंकू बरेठ अपने यूनिट पंचकूला (हरियाणा) भाग गया था।

See also  पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

आरोपी जवान की गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ से पुलिस टीम पंचकूला गई। वहां जाने पर पता चला कि आरोपी ट्रेनिंग के लिए किसी अन्य स्थान पर गया हुआ है। तब आरोपी जवान को लेकर उसके यूनिट में पत्राचार किया गया। इसके बाद रिंकू बरेठ को उसके यूनिट के सीनियर ऑफिसर ने निर्देशित किया। तब जाकर वो पामगढ़ थाने में उपस्थित हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल कोर्ट में उसे पेश किया गया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

See also  शिवरीनारायण मेले में हादसा : झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, आकाश झूला टूटने से 6 लोग हुए थे घायल

Related Articles

Leave a Reply