छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में बीजेपी विधायक की बेटी घायल, स्कूटी और मोटरसाइकिल में हुई टक्कर

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में विधायक भूलन सिंह मरावी की बेटी सोमवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।  कलेक्ट्रेट गेट के पास मोड़ने के दौरान स्कूटी और मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में विधायक की बेटी को चोटें आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रामानुज नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, विधायक की बेटी स्कूटी पर सवार होकर बिश्रामपुर से कोट पटना जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। घटना की सूचना पर विधायक भुलन सिंह मरावी और उनके समर्थक जिला चिकित्सालय पहुंचे हैं।

See also  दुर्ग में भयानक हादसा: सिलेंडर में हुआ विस्फोट, मासूम समेत परिवार के 4 सदस्य जिंदा जले

Related Articles

Leave a Reply