छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा : ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है। बीते शनिवार शाम 5 बजे एनएच 49 पर सरोज फ्यूल्स पेट्रोल पंप के समीप ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान इंद्रा यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी बस्ती पारा, ग्राम करूमहु के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक के लिए मुआवजे की मांग करते हुए शव को उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी रही। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि ट्रेलर वाहन और उसके चालक के संबंध में जांच जारी है।

See also  पति ने पत्नी को छह माह तक बनाया बंधक, बच्चों को करता था परेशान, महिला ने थाने में की शिकायत

Related Articles

Leave a Reply