छत्तीसगढ़

कोरबा के नहर में बहे सक्ती के 05 लोगो में से एक महिला की लाश नगरदा नहर से बरामद , बाकी की तलाश जारी

सक्ती : कोरबा नहर में पिकअप पलटने के बाद लापता पांच लोगों में एक महिला की लाश सक्ती जिले के नगरदा में मिली है। बता दे आज सक्ती जिले के रेढ़ा गांव से ग्रामीण छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। पिकअप में सवार ग्रामीण कोरबा के ग्राम खरहरी पहुंचने से पहले ही तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे नहर में पलट गयी। इस हादसे में 3 महिला समेत 2 बच्चे नहर के तेज बहाव में बह गये थे।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पिकअप वाहन में 20 से अधिक लोेग सवार थे। सभी एक ही परिवार के लोग थे, जिनमें महिला,बच्चे के साथ ही पुरूष शामिल थे। नहर में पिकअप के पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गयी। किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से 15 महिला-पुरूषों को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। वहीं 3 महिला और 2 बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गये।

See also  जांजगीर-चांपा : हसदेव पब्लिक स्कूल की बस ने बाइक सवार को मारी ठोकर, अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों द्वारा तत्काल रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश शुरू की गयी। वहीं घायल लोगों को तत्काल अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। कोरबा और सक्ती जिला में गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश के दौरान ग्राम नगरदा के पास एक महिला का शव बरामद किया गया है।

कोरबा CSP भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस टीम ने नगरदा नहर के पास से नहर में बही इतवारी बाई कंवर की लाश को बरामद किया है। अन्य चार लोगों को अब तक कोई पता नही चल सका है। गोताखोरों की मदद से तलाश लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply