छत्तीसगढ़

ऑपरेशन सिंदूर में शामिल BSF जवान की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी से मिलने जा रहा था ससुराल

जशपुर। देश की सेवा कर लौटे बीएसएफ जवान की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान कुलवंत पन्ना के रूप में हुई है, जो हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लेकर घर लौटा था। हादसा कुनकुरी थाना क्षेत्र के गिनाबहार में हुआ, जहां स्कूटी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, जवान कुलवंत पन्ना राजस्थान के जैसलमेर डाबला में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात था, जब दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। दो दिन पहले ही वह छुट्टी पर अपने घर लौटा था। मंगलवार को बीएसएफ जवान कुलवंत स्कूटी में सवार होकर अपनी ससुराल पत्नी से मिलने जा रहा था, तभी गाड़ी पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में जवान को गंभीर चोटें आईं। घायल आस्था में उसे इलाज के लिए तत्काल कुनकुरी होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

See also  ज्वेलरी व्यवसायी पर भरे बाजार चली गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, मौके पर भारी पुलिसबल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply