छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा में जिस स्काई लिफ्टर से हुई दुर्घटना उसका फिटनेस और इंश्योरेंस नहीं

जांजगीर-चांपा। स्काई लिफ्टर वाहन का फिटनेस तीन माह पहले ही खत्म हो गया था, वहीं वाहन का बीमा वर्ष 2023 में समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद उस वाहन का उपयोग खतरों से भरे कार्यक्रम के लिए किया जा रहा था।

जिसका दुष्परिणाम सामने आया और हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बगैर इंश्योरेंस व फिटनेस की कोई आम आदमी की गाड़ी सड़कों पर चलती मिल जाए या फिर दुर्घटना हो जाए तो पुलिस वाहन मालिक के खिलाफ जुर्माने के साथ ही कड़ी कार्रवाई करती है।

लेकिन यही गलती अब नगरपालिका के अफसरों की सामने आई है तो क्या कार्रवाई होगी। चांपा दशहरा उत्सव के दौरान जिस स्काई लिफ्टर वाहन क्रमांक सीजी 11 बीएफ 4623 दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, उस वाहन के संबंध में जो जानकारी आई है उसने नगर पालिका के जिम्मेदारों की लापरवाही की कलई खोलकर रख दी है।

See also  बलरामपुर में कैंप शिफ्टिंग के दौरान पिकअप पलटी, 2 सीएएफ जवानों की मौत

छानबीन करने पर यह जानकारी आई सामने

उक्त वाहन का फिटनेस 13 जुलाई 2024 को समाप्त हो गया था। वहीं इस वाहन का इंश्योरेंस 30 मार्च 2023 को समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद बगैर फिटनेस व इंश्योरेंस के इस वाहन का उपयोग किया जा रहा है जो घोर लापरवाही है। इस संबंध में नगर पालिका के सीएमओ और सब इंजीनियर जिम्मेदारी से बचते हुए गोलमोल जवाब दे रहे हैं। काल बनकर और दौड़ रहें हैं कितने वाहन नगरपालिका के इस एक वाहन के संबंध में छानबीन करने पर यह जानकारी सामने आई है।

नगरपालिका के पास कितने वाहन सबकी जांच होनी चाहिए

जबकि यहां ऐसे और कितने वाहन है, जो सड़कों पर काल बनकर दौड़ रहे हैं और किन किन वाहनों का फिटनेस और इंश्योरेंस नहीं है, इन सबकी जांच होनी चाहिए। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाह अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग करने लगे हैं।

See also  रायपुर में लिफ्ट में फंसीं IAS की पत्नी, बैकअप सिस्टम फेल; दो हाई-प्रोफाइल घटनाओं से सुरक्षा नियमों पर सवाल

Related Articles

Leave a Reply