छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, दादा और पोते की मौके पर मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

खैरागढ़. गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में महिला (दादी) गंभीर रूप से घायल हुई है. यह हादसा गंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरही नदी पुल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी. यह दर्दनाक हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

जानकारी के अनुसार, साजा ब्लॉक के ग्राम पदमी निवासी परमेश्वर निर्मलकर, उनकी पत्नी इंद्राणी निर्मलकर और पोता डिकेश निर्मलकर लमरा गांव में अपनी बेटी के घर आए हुए थे. रविवार सुबह तीनों बाइक से अपने गांव पदमी लौट रहे थे. जैसे ही वे सुरही नदी पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

See also  निलंबित IAS रानू साहू को SC से जमानत:बेल के बाद भी जेल में रहेंगी; छत्तीसगढ़ कोल स्कैम में एक साल से है बंद

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि परमेश्वर निर्मलकर और उनके पोते डिकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इंद्राणी निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा किया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल महिला का इलाज गंडई के सरकारी अस्पताल में चल रहा है.

Related Articles

Leave a Reply