छत्तीसगढ़बिलासपुर

लकड़ी तस्करों का आतंक, डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। कोटा के जंगल में लकड़ी तस्करों ने सर्चिंग के दौरान डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में डिप्टी रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

वन विभाग की टीम सर्चिंग अभियान पर थी, तभी लकड़ी तस्करों ने वनकर्मियों को देख लिया और दौड़ा-दौड़ाकर हमला करने लगे। अपनी जान बचाने के लिए अन्य वनकर्मी किसी तरह भाग निकले, लेकिन डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे पर तस्करों ने कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।

घटना के बाद डिप्टी रेंजर को पहले कोटा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

See also  10 सूत्रीय मांगों को लेकर नवा रायपुर के धरना स्थल पर जुटेंगे प्रदेशभर के 16,000 कर्मचारी, विधानसभा का करेंगे घेराव

घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई करते हुए 17 सागौन के लट्ठे, एक ट्रैक्टर और एक पिकअप वाहन जब्त किया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply