देश

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पूर्व CM रूपाणी का निधन, 242 लोगों की मौत की आशंका

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में पूर्व CM नहीं बच पाए हैं।

प्लेन क्रैश की डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं। अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आग की बड़ी-बड़ी लपटेंं देखी गईं। वहीं, काले धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है। इस विमान में 242 यात्री सवार थे। सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है। अबतक 100 से ज्यादा लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं। शवों की पहचान होना बाकी है क्योंकि शव पूरी तरह से जल चुके हैं।

See also  अमेरिका में लगे आरोप पर अडानी समूह ने जारी किया बयान….

कहां जा रहे थे विजय रुपाणी
बता दें, इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे, जो अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। यह एआई-171 विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था. अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करते समय ही आसपास की इमारत या दीवार से टकराने से प्लेन क्रैश हुआ है।

बता दें, एयर इंडिया प्लेन में यात्रियों 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद पीएम मोदी और अमित शाह दिल्ली से अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। उड्ड्यन मंत्री राम मोहन नायडू भी उनके साथ हैं।

See also  कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमीक्रॉन’ को लेकर WHO ने जारी की ‘हाई रिस्‍क’ की चेतावनी

जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। शाम 5 बजे तक अहमदाबाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। सिविल अस्पताल के शव गृह में एम्बुलेंस की कतारें लगी हैं।

Related Articles

Leave a Reply