छत्तीसगढ़

आधी रात दादा-पोते और विधवा बहू की बेरहमी से गला रेतकर हत्या… फैली सनसनी

जांच के लिए फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची

उदयपुर

सरगुजा जिले में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की नृशंस हत्या की वारदात सामने आई है। दरअसल बुधवार की आधी रात घर में सो रहे दादा-पोते और उसकी विधवा बहू की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई है। घर में बिखरा सामान देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरी की मकसद से घुसे लोगों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा निवासी मेघुराम सिरदार पिता किरु राम 50 वर्ष के पुत्र भजन सिरदार 30 वर्ष की मौत कुछ महीने पहले हो गई थी। वह अपनी विधवा बहू कलावती सिरदार 27 वर्ष व 10 वर्षीय पोते चंद्रिका सिरदार के साथ रह रहा था। बुधवार की रात दादा-पोता और बहू घर में सोए थे। आधी रात अज्ञात बदमाश घर में घुसे और धारदार हथियार से गला रेतकर तीनों की हत्या कर दी। बदमाशोंं ने उनकी हत्या क्यों की, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। उदयपुर पुलिस की सूचना पर जिले के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वहीं जांच के लिए फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची हुई है। घर की हालत संघर्ष की कहानी बयां कर रहे हैं। वहां का सारा सामान बिखरा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि चोरी करने घुसे बदमाशों द्वारा सभी के जाग जाने के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं वारदात में पुरानी रंजिश से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

See also  हनुमान धारा में तीन बच्चे लापता—साइकिल, कपड़े मिले; SDRF की तलाश जारी

Related Articles

Leave a Reply