छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण

जांजगीर चांपा। जिले मे 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शासकीय हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। उन्होंने हर्षाेल्लास एवं उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री वर्मा ने इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल से तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।

See also  1 जनवरी से इन 20 से अधिक Smartphones पर नहीं चलेगा WhatsApp, देखें लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply