छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर पलटी क्रूजर वाहन, दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की मौत, 6 घायल

कांकेर. छत्तीसगढ़ में फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. कांकेर जिले के नेशनल हाइवे 30 पर बुधवार को सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में जा गिरी. दर्दनाक हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. हादसा कोतवाली थाना इलाके के कुलगांव के पास हुआ है.

See also  आज मजदूर दिवस : दस्तावेजों की दीवार... चार माह में 24 हजार 'श्रमवीर' नहीं बन पाए श्रमिक, लौट गए बैरंग

सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने मृतकों के शव बरामद कर पंचनामा किया, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. क्रूजर वाहन में सवार 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हादसे के कारणों की जांच जारी है.

See also  प्रदेशभर में आज से सुशासन तिहार की शुरुआत, CM साय समेत मंत्री-अफसर करेंगे जिलों का दौरा

Related Articles

Leave a Reply