छत्तीसगढ़

गले में चना फंसने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत, परिवार में पसरा मातम

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के रतनपुर में दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर दिया है. चना गले में फंसने से ग्राम बरपारा निर्धि निवासी मजदूर जय कुमार पोर्ते के डेढ़ साल के बेटे शिवांश पोर्ते की दर्दनाक मौत हो गई. इस असामयिक मौत ने पूरे परिवार और मोहल्ले को सदमे में डाल दिया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, मासूम शिवांश बिस्तर पर खेलते-खेलते चना खा रहा था, तभी अचानक चने का दाना गले में फंस गया और वह छटपटाने लगा. परिजन घबराकर तत्काल उसे रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मासूम बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

See also  बालोद में पहली जंबूरी आज से शुरू: देश-विदेश से जुटे 15 हजार से अधिक स्काउट-गाइड, सभी विवाद हुए बेअसर

Related Articles

Leave a Reply