देश

SBI में दिनदहाडे़ डकैती, बदमाश 21 करोड़ की संपत्ति लेकर हुए फरार

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन नकाबपोश बदमाशों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चडचन शाखा में धावा बोलकर भारी मात्रा में नकदी और सोने की लूट की. पुलिस के अनुसार, ये अपराधी देशी पिस्तौल और चाकू से लैस थे. इन लोगों ने बैंक स्टाफ को बंधक बना कर करीब 21 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नकदी और सोने के आभूषण की लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए. घटना मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे हुई.

लगभग 21 करोड़ की लूट
बैंक में बदमाश एक चालू खाता खोलने का बहाना बना कर आए और फिर प्रबंधक, कैशियर और अन्य कर्मचारियों को पिस्तौल व चाकू की नोक पर धमका कर बंधक बना लिया. इसके बाद उन्होंने स्टाफ के हाथ-पैर बांध दिए और नकदी व लगभग 20 किलोग्राम सोने के आभूषण लूट कर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि लूटे गए नकदी की राशि लगभग एक करोड़ रुपये है, जबकि सोने के आभूषणों का वजन लगभग 20 किलो और मूल्य लगभग 20 करोड़ रुपये आंका गया है.

See also  बिहार: खगड़िया में यात्रियों से भरी नाव डूबी, 24 लोग थे सवार, नदी पार कर जाना था खेत

पुलिस ने दर्ज किया मामला
विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निमबर्गी ने बताया कि बैंक प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की टीमें सक्रिय रूप से अपराधियों की तलाश में लगी हैं. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने कार का इस्तेमाल किया था, जिस पर नकली नंबर प्लेट लगी थी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महाराष्ट्र के पंढरपुर की ओर भागने का रास्ता लिया. पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘जांच अभी जारी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.’

कर्नाटक में बड़ी बैंक डकैती की दूसरी घटना
कर्नाटक के विजयपुरा जिले में यह बैंक डकैती दूसरी बड़ी वारदात मानी जा रही है. इससे पहले जून 2025 में विजयपुरा के ही मनागुली गांव में स्थित केनरा बैंक शाखा में डकैती हुई थी. उस समय बदमाशों ने बैंक से 59 किलो गिरवी रखा सोना और 5.2 लाख रुपये नकद लूट लिए थे. पुलिस ने इस मामले में एक बैंक प्रबंधक समेत 3 प्रमुख संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. जांच में सामने आया था कि केनरा बैंक डकैती के पीछे पूर्व प्रबंधक विजयकुमार मिरियाल मास्टरमाइंड थे.

See also  तंबाकू कंपनी पर रेड! 100 करोड़ की कारें मिलीं इसमें रोल्स-रॉयस, लैंबोर्गिनी और फेरारी; 5 करोड़ कैश, 100 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई – देखे

Related Articles

Leave a Reply