छत्तीसगढ़

NUDE PARTY विवाद: रायपुर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवादित न्यूड पार्टी पोस्टर ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। इस पोस्टर में पार्टी में लड़के-लड़कियों को शराब लेकर आने और अश्लील गतिविधियों में शामिल होने का खुला आमंत्रण दिया गया था। अब इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

एसएसपी कार्यालय पहुंचे युवक, हिरासत में लिए गए

जानकारी के मुताबिक, इस मामले से जुड़े दो युवक आज अपनी सफाई देने रायपुर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। फिलहाल दोनों से क्राइम ब्रांच ऑफिस में गहन पूछताछ की जा रही है।

See also  जांजगीर-चांपा में डबल मर्डर: पति पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, ईलाके में फैली सनसनी

अलग-अलग नामों से प्रचारित हुआ पोस्टर

बता दें कि मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @sinful_writer1 नामक अकाउंट से न्यूड पार्टी का आपत्तिजनक विज्ञापन जारी किया गया है। इन पोस्टरों में पार्टी का प्रचार अलग-अलग नामों से किया गया है। इनमें ‘न्यूड पार्टी’ और ‘स्ट्रेंजर हाउस पार्टी’ (Stranger House Party) शामिल हैं। स्ट्रेंजर हाउस पार्टी की तारीख 21 सितंबर बताई गई है और उसमें प्रतिभागियों से खुद की शराब लाने के लिए कहा गया है। हालांकि, पार्टी का स्थान और आयोजकों के नाम अब तक सामने नहीं आए हैं।

See also  मामा की शादी से अचानक गायब हुई बच्ची, अगले दिन बिलासपुर रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की जांच जारी

एसएसपी लाल उमेद सिंह ने पहले ही साफ कर दिया था कि रायपुर पुलिस ऐसे आयोजनों की अनुमति किसी भी हाल में नहीं देगी। अब, दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद जांच और भी तेज हो गई है। क्राइम ब्रांच की टीम वायरल पोस्टर से जुड़े सभी डिजिटल अकाउंट्स की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

See also  छत्तीसगढ़ में बीयर दस रुपए महंगी : प्रीमियम ब्रांड्स की कीमत बढ़ी, गोवा का पौवा सेम रेट

Related Articles

Leave a Reply