छत्तीसगढ़

रायपुर Nude Party कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्लब के मालिक सहित सात गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रस्तावित स्ट्रेंजर हाउस/पूल पार्टी का पुलिस ने बड़ा राजफाश किया है। सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से प्रचारित किए जा रहे इस इवेंट को आयोजित करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

13 सितम्बर को पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि APARICHIT CLUB PRESENT RAIPUR’S BIGGEST STRANGERS HOUSE/POOL PARTY के नाम से 21 सितम्बर को शाम 4 बजे से देर रात तक वीआईपी रोड स्थित किसी फार्म हाउस या क्लब में पार्टी आयोजित की जाएगी। इस पार्टी को लेकर इंस्टाग्राम पर अपरिचित क्लब नाम से पेज बनाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज किया। इसमें धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट एवं धारा 79 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

See also  महिला वकील बांट रही थी फर्जी नियुक्ति पत्र, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर साइबर विंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेब पोर्टल पर वायरल हो रहे पोस्टर व मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में आयोजन से जुड़े कई लोगों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

संतोष जेवानी और अजय महापात्रा इवेंट आयोजक।

संतोष गुप्ता भाठागांव स्थित एसएस फार्म हाउस का मालिक, जिसने पार्टी के लिए जगह उपलब्ध कराई।

अवनीश गंगवानी What is Raipur नाम से सोशल मीडिया पर इवेंट का प्रचार करता था।

जेम्स बेक हाईपर क्लब का मालिक, जिसने दीपक सिंह और देवेंद्र कुमार यादव के साथ मिलकर पार्टी का प्रमोशन किया।

दीपक सिंह और देवेंद्र कुमार यादव क्लब से जुड़े प्रमोटर, जो आयोजन को बढ़ावा दे रहे थे।

See also  छुट्टी से लौटते ही उठाया खौफनाक कदम, CAF जवान ने खुद को मारी गोली

पुलिस ने बताया कि इस इवेंट में प्रवेश के लिए कई युवाओं ने बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की थी। ऐसे सभी खातों और लेन-देन की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह आयोजन अश्लील गतिविधियों और अवैध पार्टी को बढ़ावा देने की कोशिश थी, जिस पर सख्ती से रोक लगाई गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में इस तरह की अवैध पार्टियों या आयोजनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई युवाओं को भटकाने वाले आयोजकों के खिलाफ एक बड़ा संदेश है।

गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आगे भी इस प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply