छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : वित्तीय अनियमितता के चलते ग्राम पंचायत लच्छनपुर के सचिव रमाशंकर कश्यप को किया गया निलंबित

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत लच्छनपुर के सचिव श्री रमाशंकर कश्यप को वित्तीय अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के द्वारा गठित जांच दल ने पाया कि पंचायत के 13 कार्यों में लगभग 6 लाख 55 हजार 324 रुपए की राशि का अनियमित व्यय किया गया है। कई स्थलों पर कार्य नहीं पाए गए। इस पर सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया था, किंतु उनका जवाब संतोषजनक नहीं मिला।

जांच में यह साबित हुआ कि सचिव ने अपने कर्तव्यों का सही निर्वहन नहीं किया और गंभीर लापरवाही बरती है। सचिव द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों का समुचित निर्वहन नहीं किया गया है तथा उन्होंने वित्तीय अनियमितता की है। यह आचरण घोर उदासीनता, लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं वरिष्ठ अधिकारियों की अवहेलना की श्रेणी में आता है, जो छत्तीसगढ़ पंचायत (आचरण) नियम 1998 के विपरीत है। जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने कार्रवाई करते हुए श्री कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत बम्हनीडीह कार्यालय रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

See also  मेरे बारे में निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा, छत्तीसगढ़ को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाएंगे: बृजमोहन अग्रवाल

Related Articles

Leave a Reply