छत्तीसगढ़

डेढ़ करोड़ की चांदी लूट का खुलासा, प्रार्थी ही निकला आरोपी, व्यापार में नुकसान, कर्ज और सट्टे में हार के बाद रची जूठी कहानी

रायपुर। राजधानी रायपुर के सदर बाजार मे व्यापारी से लूट की पूरी कहानी झूठी निकली है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच कर पूरी कहानी का पर्दाफाश कर दिया है। इसमें ये बात सामने आई है कि कर्ज में डूबे व्यापारी ने कर्ज चुकाने से बचने के लिए लूट की साजिश रच दी थी।

दरअसल दिनांक 04.10.2025 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सदर बाजार जैन मंदिर के पीछे निवासी प्रार्थी राहुल गोयल ने दोपहर लगभग 12ः00 बजे पुलिस को सूचना दिया कि दिनांक 03-04.10.2025 की दरम्यानी रात्रि वह अपने घर में सो रहा था, इसी दौरान रात्रि लगभग 03ः00 बजे 02 नकाबपोश अज्ञात व्यक्ति उसके घर आकर दरवाजा खटखटाये जिस पर वह दरवाजा खोला तो दोनों व्यक्ति जबरन कमरे अंदर प्रवेश कर प्रार्थी को पकड़ लिये उसे कुछ सुंघाकर उसके दोनों हाथ को खिड़की के सहारे रस्सी से बांधने के साथ ही पैर को भी रस्सी से बांधकर कमरे में रखें लगभग 86 किलोग्राम चांदी को लूट कर फरार हो गये तथा वह लगभग 07 घंटे तक रस्सी से बंधा था जैसे-तैसे मशक्कत करने के बाद वह अपने हाथ में बंधे रस्सी को छुड़ाया एवं घटना की जानकारी अपने पड़ोसी, मालिक व पुलिस को दिया।

See also  जांजगीर जिले में पनप रहा था बाटा गैंग, उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह मांग रहा था रंगदारी, SP ने कुचला फन

  लूट की घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये एक विशेष टीम गठित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके पडोसी एवं मालिक से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया, अवलोकन में प्रार्थी राहुल गोयल द्वारा बताये गये नकाबपोश व्यक्ति दूर-दूर तक कहीं भी आते-जाते नहीं दिख रहे थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी से पुनः पूछताछ करने पर वह बार – बार अपना बयान बदल कर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। घटना के प्रार्थी राहुल गोयल के हाथ में बंधे रस्सी के निशान व शरीर में आयी चोट का डाॅक्टरी परीक्षण कराने पर डाॅ. द्वारा चोट को स्वकारित करना बताया गया। जिस पर टीम को प्रार्थी के ऊपर गहरा शक हुआ एवं टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रार्थी से कड़ाई से पूछताछ प्रारंभ किया गया। रिक्रिएशन ऑफ सीन तथा तकनीकी कडीयों की भिन्नता की स्थिति में प्रार्थी ज्यादा देर अपने झूठ के सामने टिक न सका एवं लूट की वारदात को झूठी होना बताया गया।

See also  खारून नदी में बह गईं 25 भैंसें, दो की जलकुंभी में फंसकर मौत, बाकी की तलाश जारी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

पूछताछ में राहुल गोयल द्वारा उस पर कर्ज होने एवं सट्टे में हारे गये पैसों की भरपाई हेतु चांदी को कुछ-कुछ मात्रा में ग्राहकों को बिक्री करना बताया गया है, जिसकी तस्दीक की जा रही है। राहुल गोयल अग्रवाल से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

राहुल गोयल चैन फाउंडेशन ऑफ आगरा नामक कंपनी में कार्य करता है, कंपनी द्वारा चांदी का निर्माण किया जाता है। राहुल का कार्य रायपुर में रहकर कंपनी के लिये आर्डर लेना तथा माल बिक्री करने का था।

नाम – राहुल गोयल अग्रवाल पिता हरिओम अग्रवाल उम्र 39 साल निवासी बैंक कालोनी पला रोड अलीगढ़ (उ.प्र.)। हाल पता – जैन मंदिर के पीछे सदर बाजार राजधानी पैलेस थाना कोतवाली रायपुर।

See also  शादी में DJ बजवाना एक परिवार को पड़ा भारी, समाज से किया गया बहिष्कृत

Related Articles

Leave a Reply