छत्तीसगढ़

बिलासपुर में पागल सांड का आतंक: एक ही दिन में 5 लोगों पर किया हमला, इलाज के दौरान एक की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से पागल सांड के आतंक का मामला सामने आया है। यहां के महमंद क्षेत्र में पागल सांड ने एक ही दिन में 5 लोगों पर हमला कर दिया। हमले में लोगों को गंभीर चोंटे आई है वहीं एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके कारण ग्रामीणों में अब दहशत का माहौल है और डर के मारे घरों में कैद हो गए हैं।

See also  जांजगीर-चांपा: 19.75 टन कोयला गबन मामले में फरार कांटा बाबू गिरफ्तार

पागल सांड के आतंक से क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त हो गया है जिसके चलते बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। वहीं बड़े लोग भी खेतों में काम करने या अन्य काम में जाने से बच रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि, उन्होंने कई बार प्रशासन को मामले की सूचना दी है लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है। प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण लोगों में आक्रोश है।

See also  छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत: स्कूलों में दिखा उत्सव का माहौल, विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत

Related Articles

Leave a Reply