छत्तीसगढ़

पैसों की जरूरत पड़ने पर बेटे ने रची खुद की किडनैपिंग की साजिश, पिता से मांगी 10 लाख की फिरौती

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पिता से पैसे वसूलने बेटे ने खुद के अपहरण की साजिश रची थी. पुलिस ने युवक को पेंड्रा से गिरफ्तार किया है. इस मामले का खुलासा जल्द बिलासपुर पुलिस करेगी.

पुलिस के मुताबिक, युवक संजय यादव जशपुर जिले के नारायणपुर का रहने वाला है. वह पिछले 10 साल से बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करता है. साथ ही बैंक में भी काम करता है. पैसों की जरूरत पड़ने पर संजय ने खुद की ‘फेक किडनैपिंग’ की साजिश रची और पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांग डाली. युवक ने पैसा अपने ही बैंक अकाउंट में जमा करने कहा था. इस मामले में सीएम हाउस से फोन आने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवक को पेंड्रा से गिरफ्तार किया.

See also  जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, म्यूल अकाउंट के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के देहराखार नायणपुर निवासी संजय कुमार यादव पिछले 10 साल से बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में किराए के मकान में रह रहा था, उसने एमएससी तक पढ़ाई की है. उसने अपने घरवालों को कोचिंग सेंटर में पढ़ाने और बैंक में काम करना बताया था. बीते 1 अक्टूबर को उसने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह घर आ रहा है. देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो दूसरे दिन पिता बालेश्वर यादव ने उसे फोन लगाया, उन्हें फोन लगातार बंद मिला. इससे घर वाले घबरा गए. उसके पिता खोजते हुए बिलासपुर आ गए. उसके किराए के मकान में ताला लगा मिला और मोबाइल बंद आ रहा था. फिर फिरौती के लिए फोन आने पर पिता ने जशपुर स्थित सीएम हाउस में जानकारी दी. सीएम हाउस से फोन आने पर सिविल लाइन पुलिस गुम इंसान कायम कर उसकी तलाश तेज कर दी.

See also  नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या : ग्रामीणों को बांट रहा था राशन, सादे वेश में आये, कुल्हाड़ी- चाकू मारकर ले ली जान

संजय यादव ने पिता बालेश्वर यादव को फोन कर कहा था कि 8 से 10 लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया है और 10 लाख रुपए फिरौती मांग रहे हैं. ऐसा उसने कई बार फोन कर पिता को कहा, उसके बाद उसका मोबाइल बंद आ रहा था. पिता ने फिरौती की रकम जमा करने बैंक एकाउंट नंबर मांगा तो वह कहने लगा उसके ही बैंक एकाउंट में जमा कर दो.

बताया जा रहा है कि युवक किराए के मकान में कोरबा क्षेत्र की एक युवती के साथ रह रहा था. पुलिस ने युवती से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह गांव जा रहा हूं कहकर निकला था. उसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है. पुलिस को युवक के मोबाइल का लोकेशन कभी बिलासपुर, गौरेला तो कभी रायगढ़ का मिल रहा था. लगातार मोबाइल बंद चालू होने से पुलिस भटक रही थी. आखिरकार पुलिस ने युवक को पेंड्रा से गिरफ्तार किया.

See also  लाज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, 3 लड़कियों सहित 6 गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply