छत्तीसगढ़

सूरजपुर में कुएं में गिरने से किशोरी की मौत, पानी भरते समय फिसला पैर

सूरजपुर। जिले में 16 साल की किशोरी की कुएं में गिरने से मौत हो गई। 28 जून की सुबह ग्राम दवना पतरापाली गोटियापारा में दुर्गेश्वरी सिंह पानी भरने आई थी, तभी पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई और उसकी मौत हो गई।

मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने तुरंत नगर सेना के अधिकारियों से संपर्क किया। घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ (नगर सेना) की टीम मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दुर्गेश्वरी अभी कक्षा दसवीं में पढ़ रही थी।

डीडीआरएफ की टीम ने कुएं से किशोरी का शव बाहर निकाला। शव को पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा है।

See also  बस्तर में वैलेंटाइन डे पर पिता से बदला लेने नशीली चॉकेलट खिलाकर मासूम की हत्या

इस दुखद घटना ने पूरे गांव में शोक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कुओं के आसपास सुरक्षात्मक दीवारें और चेतावनी बोर्ड जैसे कदम उठाए जाएं।

जिला सेनानी संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में टीम प्रभारी बीरबल गुप्ता ने रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व किया। टीम में ब्रिज बिहारी, शिव प्रताप, तुलेश्वर सिंह, अजीत सिंह, कृष्ण सिंह, हुसैन और त्रिनेत्र सिंह शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply