छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम तनौद में दो गरीब परिवारों के आशियाने पर बुलडोजर चलने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि वर्षों से बसे उनके घर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा मकान और सरकारी शौचालय तक को तोड़ दिया गया। अब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

तपती धूप में मलबे के बीच बैठे ये वही परिवार हैं, जिनके सिर से अब छत छिन चुकी है। पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले 30 से 40 वर्षों से यहां निवास कर रहे थे, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों ने जमीन पर दावा जताते हुए बुलडोजर चलवा दिया। हैरानी की बात यह है कि बुलडोजर की जद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा निर्माणाधीन मकान भी आ गया। परिवार का आरोप है कि उनके सपनों का घर बनने से पहले ही मलबे में तब्दील कर दिया गया। इतना ही नहीं, सरकार द्वारा निर्मित शौचालय को भी नहीं बख्शा गया। पीड़ितों का आरोप है कि बिना मानवीय संवेदना और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें बेघर कर दिया गया।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

Related Articles

Leave a Reply