छत्तीसगढ़

Big News: 53 गांवों को नारायणपुर में शामिल करने केन्द्र को जाएगा प्रस्ताव, आदिवासियों की मांग पर सीएम का बड़ा फैसला

रायपुर

आदिवासियों की मांग पर सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा निर्णय लेते हुए 53 गांवों को नारायणपुर जिले में शामिल करने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि केन्द्र के साथ समन्वय बनाते हुए इस मांग पर कार्यवाही करें। गौरतलब है कि हजारों ग्रामीण अंतागढ़ से पैदल राजधान पहुंचे हैं। उन्हें पहले ही अंतागढ़ में रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने। जैसे-तैसे वे रायपुर पहुंच ही गए। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और 53 गांवों को नारायणपुर जिले में शामिल करने का आग्रह किया। आदिवासियों की मांग के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस संबंध में एक प्रस्ताव बनाकर केन्द्र सरकार को भेजें।

See also  महतारी वंदन योजना की अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान

Related Articles

Leave a Reply