छत्तीसगढ़

SIR अपडेट में घोर लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, बीएलओ कविता बनर्जी निलंबित

बिलासपुर। जिले में चुनाव तैयारियों के बीच बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। चुनाव प्रशिक्षण और एसआईआर अपडेट का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन इसी प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही सामने आने पर एक बीएलओ को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम मनीष साहू ने खुद इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

दरअसल, चुनाव प्रक्रिया में बीएलओ की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। उन्हें बूथ स्तर पर मतदाता सूची, सत्यापन और एसआईआर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। लेकिन प्रशिक्षण कार्य के दौरान एक बीएलओ शिक्षिका कविता बनर्जी द्वारा चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई। एसडीएम के मुताबिक उसे ड्यूटी सौंपी गई थी, निर्देश दिए गए थे, लेकिन बीएलओ कविता बनर्जी ने काम शुरू तक नहीं किया। न प्रशिक्षण में उपस्थिति, न डेटा अपडेट और न ही जिम्मेदारी निभाने की कोशिश। इस गैरजिम्मेदारी को देखते हुए तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए एसडीएम मनीष साहू ने बीएलओ को निलंबित कर दिया।

See also  आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही यह बात

एसडीएम का कहना है कि चुनाव एक संवेदनशील और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि जिले में जो भी अधिकारी-कर्मचारी चुनावी जिम्मेदारियों में ढिलाई दिखाएंगे, उन पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी कमी को हल्के में नहीं लिया जाएगा।

इस घटना के बाद पूरे प्रशासनिक अमले में भी संदेश साफ हो गया है—चुनाव की ड्यूटी मजाक नहीं, और अगर कोई नियमों से खिलवाड़ करेगा, तो सीधी कार्रवाई तय है। चुनावी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है।

फिलहाल चुनाव प्रशिक्षण का काम जिले में लगातार जारी है। प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि एसआईआर, मतदाता सूची और सभी तकनीकी प्रक्रियाएँ बिना किसी बाधा और बिना किसी त्रुटि के पूरी हों, ताकि मतदान के दिन किसी भी तरह की समस्या न आए।

See also  मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेसी रैली में बैरिकेड तोड़ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, पुलिस से झड़प…

Related Articles

Leave a Reply