छत्तीसगढ़

बहू ने सास को धारदार हथियार से काट डाला: कहा- मुझे बदचलन कहती थी

जशपुर- छत्तीसगढ़ के जशपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक सास को अपनी बहू के चरित्र पर उंगली उठाना और उसे बदचलन कहना भारी पड़ गया। नतीजा ये हुआ कि, बहु ने अपनी सास की बेरहमी से हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हथियार के साथ महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

दरअसल, यह पूरी घटना जिले के तुमला थानाक्षेत्र की है। जहां एक बहु ने अपनी सास के तानों और बार-बार बदचलन कहने से नाराज होकर घर में रखे धारदार हथियार से हत्या कर दी। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने इसकी सूचना थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या की आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

महिला से पूछताछ में क्या खुलासा हुआ 

पुलिस को आरोपी महिला ने बताया कि, सास बार-बार उसके चरित्र पर उंगली उठाती थी और उसे बदचलन कहती थी। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर मैंने अपनी सास की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर हत्या की आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड के लिए भेज दिया है।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply