छत्तीसगढ़

बाबा गुरु घासीदास जयंती पर रेलवे स्टेशनों में पंथी गीत की मांग, मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा गया ज्ञापन

जांजगीर-चांपा। जिले में आज भीम आर्मी जिला इकाई जांजगीर के साथियों एवं अकलतरा के सतनामी समाज से जुड़े डॉ. अंबेडकर विचार युवा संगठन अकलतरा के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर एक मांग पत्र सौंपा गया।

सामाजिक संगठनों ने 18 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के सभी रेलवे स्टेशनों सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों पर पंथी गीत प्रसारित किए जाने की मांग की है। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर राजमल खोईवाल को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से जांजगीर-चांपा जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन—कोटमी सोनार, अकलतरा, कापन, नैला, चांपा सहित अन्य स्टेशनों पर भी पंथी गीत प्रसारित किए जाने का आग्रह किया गया, ताकि बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों का प्रचार-प्रसार हो सके।

See also  आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही यह बात

इस अवसर पर कुंवर ओगरे, सुरेंद्र लहरे, दीपक मनहर, निक्कू कुमार पाटले, बृजेश राय, छोटू सोनवानी, धीरेंद्र जांगड़े, अनिल मिरी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक साथी उपस्थित रहे।

सामाजिक संगठनों ने उम्मीद जताई है कि रेलवे प्रशासन बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर इस मांग को जरुर पूरा करेगा।

Related Articles

Leave a Reply