छत्तीसगढ़

भिलाई निवासी इंजीनियर की जगदलपुर में मौत, लिफ्ट सुधारने का लिया था ठेका, पांचवीं मंजिल से गिरा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में हाऊसिंग बोर्ड के पांचवीं मंजिल से गिरने से एक  इंजीनियर की मौत हो गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक इंजीनियर का नाम अंकित पॉल था। वह भिलाई के खुर्सीपार का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, पिछले 3 वर्षो से चंद्रशेखर वार्ड के हाऊसिंग बोर्ड सनसीटी कालोनी में रह रहे थे। अंकित पॉल हाऊसिंग बोर्ड में खराब लिफ्ट सुधारने का ठेका लिया था।  बीती रात को वह अपने कमरे से निकलकर बालकनी की ओर जा रहे थे तभी अचानक फ्लोर 5वीं मंजिल की बालकनी से  गिर गया और तड़प-तड़प कर जान चली गई।

See also  रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने गया चोर, पटरी पर लेटा, सामने से आई ट्रेन; फिर जो हुआ…

आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना 

वहीं आसपास के लोगों ने रात में जोर से गिराने की आवाज सुनकर बाहर निकले तो देख की एक युवक 5वीं मंजिल की बालकनी के गिर गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply